‘जनरेशन गटर’ वाले बयान पर बाबा रामदेव ने लगाई Kangana Ranaut की फटकार, कहा- ‘उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं?’

हाल ही में बीजेपी सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने युवाओं (Gen Z) को लेकर विवादित बयान देते हुए उन्हें ‘जनरेशन गटर’ कह दिया था। इस टिप्पणी पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि देश के युवाओं को ऐसा कहना बिगड़े दिमाग की निशानी है।
बाबा रामदेव के इस बयान पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि बाबा जी को उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने देखने और चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है। फिलहाल दोनों की यह जुबानी जंग सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
